नरसिंहपुर lजिले के पलोहाबड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जबआपसी विवाद के दौरान एक वृद्ध की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि भैंसा निवासी आशीष गूजर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने गांव के 70 वर्षीय योगेंद्र पिता प्रहलाद पर लाठी से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विवाद की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है l
Back to top button