देश

कल शुभ संयोग में मनेगा करवा चौथ, बाजारों में रौनक, खरीददारी में जुटीं महिलाएं, पति की दीर्घायु के लिए करेंगी चंद्रमा की पूजा

कटनी, यशभारत। सनातन संस्कृति औऱ सौभाग्यवती महिलाओं का महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ कल यानी 10 अक्टूबर शुक्रवार को है। इस बार सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग इसे और भी खास बना रहा है। करवा चौथ को लेकर बाजार में रौनक बनी हुई है। शहर के मुख्य मार्ग में रंग बिरंगे विभिन्न प्रकार के करवा एवं अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सज गई है। बाजार में भी एक से बढक़र एक साडिय़ों व अन्य वस्त्रों की सेल लगी हुई। 18 अक्टूबर को धनतेरस व 20 अक्टूबर को दीपावली पर्व को लेकर भी शहर के व्यापारियों ने दुकानों में जमकर माल स्टॉक किया है, तो जगह-जगह बाजार में रंग पेंट चूना, ब्रश की दुकानें भी लगी हुई है। खासकर अभी महिलाएं करवा चौथ की खरीदारी करने में जुटी हैं। पूजन सामग्री से लेकर कपड़ो और ज्वेलरी की खरीदारी हो रही है।

पति की लंबी उम्र की कामना

इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु और आरोग्य की कामना को लेकर शिव परिवार की पूजा के साथ ही चंद्रमा के दर्शन और उनको अघ्र्य अर्पण कर व्रत तोड़ेंगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्रमा को आयुए सुख और शांति का कारक माना गया है। चंद्रमा की पूजा से वैवाहिक जीवन सुखी होती है और पति की आयु लंबी होती है।

IMG 20251009 WA07881
images karwa chauth 2018

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button