जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
सिहोरा एसडीओपी पारूल शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक अजाक कटनी बनाया गया- मध्य प्रदेश में 18 पुलिस अधिकारियों का तबादला: 10 IPS अधिकारी शामिल

भोपाल, मध्य प्रदेश शासन ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 10 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना दी गई है।तबादलों में सिहोरा एसडीओपी पारूल शर्मा को उप पुलिस अधीक्षक अजाक कटनी बनाया गया है।
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन 10 परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनरी) IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है, वे वर्तमान में विभिन्न जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। इन सभी को अब अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। यह तबादला प्रशासनिक दक्षता और जमीनी अनुभव को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एमपी गृह विभाग का आदेश


A






