दुबई: शिवम के छक्के पर स्टेडियम में गूंजा माय नेम इज लखन…
भारत की जीत पर स्टेडियम के बाहर असम -तमिलनाडु के दो युवक पिला रहे थे पानी

दुबई: शिवम के छक्के पर स्टेडियम में गूंजा माय नेम इज लखन…
भारत की जीत पर स्टेडियम के बाहर असम -तमिलनाडु के दो युवक पिला रहे थे पानी
दुबई , यशभारत। भारत पाक क्रिकेट मैच में स्टेडियम में क्रिकेट के जूनून के साथ-साथ देशभक्ति अपनी चरम पर रहती है। स्टेडियम में भारत -पाक के समर्थक अपने -अपने देशों की जीत के लिए दुआओं से लेकर खिलाडिय़ों के उत्साहवर्धन हेतु नारों के उत्तजेना के साथ अपना आवेश नही ंखोते हैं। बाजू में बैठे एक दूसरे देश के नागरिक नारे लगने के बाद भी क्रिकेट का जमकर लुत्फ उठाते हैं । ऐसा ही एक नजारा दुबई में मैच के दौरान देखने मिला जहां मुंबई निवासी अर्जुन अपने मित्र जो इस्लामाबाद निवासी हंै के साथ मैच देखने आये थे। दोनों अपने-अपने द ेश के झंडे के साथ आजू -बाजू बैठे थे। ऐसे नजारे दुबई में आम हैं। मैच के दौरान किसी भी टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो पूरा स्टेडियम उसका उत्साहवर्धन करता है।
जब भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट गिरते थे तब स्टेडियम में भारतीय दर्शकों में अजीब सा सन्नाटा छा जाता था। स्टेडियम में डब्ल्यू -डब्ल्यू एफ की प्रतियोगिता होती है उसी तर्ज पर वह स्पीकर में जो टीम जीतती रहती है उसके पक्ष में जीत के लिए नारेबाजी होने लगती । स्टेडियम में चारों तरफ चौकों छक्कोंं और विकेट गिरने से उत्साह देखने मिलता है। हिन्दी गानों के प्रसारण भी चलते हैं। एक समय ऐसा भी आया जब शिवम दुबे ने छक्का मारा तब यह गाना भी चला माय नेम इज लखन। जब कैच छूटते है तो आह निकलती है। जब भारतीय टीम जीतने लगी थी तब भारतीय फिल्मों के गाने बजने लगते हैं। मैच जीतने के बाद एक दूसरे से गले लगते हैं। मैच खत्म होने के बाद जब लोग स्टेडियम के बाहर आए तो असम और तमिलनाडु के दो युवक मैच जीतने के बाद पानी की बोतल दर्शकों को बांट रहे थे।







