सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के घंसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले घंसौर खेरमाई चौराहे के समीप एक सड़क हादसा हो गया जहां कार और ऑटो में भिंडन्त हो गई, इस हादसे में ऑटो में सवार 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार गाढ़ादूर ग्राम से कुछ लोग ऑटो में घंसौर दुर्गा प्रतिमाओं को देखने आए थे।
जो वापस जा रहे थे और कार में 3 लोग सवार थे जो पहाड़ी ग्राम से घंसौर आ रहे थे जब वह घंसौर के समीप खेरमाई चौराहा पहुंचे तो ऑटो और कार की टक्कर हो गई। जिसके कारण ऑटो में सवार 4 लोग जमीन पर गिरकर घायल हो गए जिन्हें हाथ पैर सिर सहित अन्य अंगों में चोट आ गई। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और एम्बुलेंस वाहन में दी। जिसके बाद घायलो कक एम्बुलेंस में चलने वाले मनीष रैकवार और संदीप श्रीवास्तव के द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के वाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे मेडिकल कालेज जबलपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है के घटना कैसे हुई। घायलो के नाम सुरेंद्र उइके पिता धरम सिंह उइके उम्र 28 वर्ष, अरविंद विश्वकर्मा पिता दुलीचंद विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष,भानू उइके पिता शिवलाल उइके उम्र 18,ज्योति भगदिया पिता मुकेश भगदिया उम्र 12 वर्ष सभी निवासी गढ़ादूर है।घंसौर थाना प्रभारी लक्षमण सिंह झारिया का कहना है कि सूचना मिली थी कि कार और ऑटो की टक्कर में 4 घायल हुए है फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसे का शिकार हो रहे हैं।
Back to top button