JABALPUR NEWS:- कैंट से चुनाव नहीं लड़ेंगे महापौर  अन्नू

IMG 20230905 WA0008

JABALPUR NEWS:- विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा-कांग्रेस के अंदरखानों से रोज नई खबरें सामने आ रही है। इस समय जबलपुर कैंट विधानसभा से महापौर और नगर अध्यक्ष जगह बहादुर सिंह अन्नू के चुनाव नहीं लडऩे की खबरें सामने आ रही है। कुछ समय पूर्व तक राजनीतिक गलियारों में प्रमुखता से यह अटकलें तेजी से वायरल हो रही थी कि अन्नू इस सीट के लिए प्रबल दावेदार है और संभवत: पार्टी उन्हें ही टिकट देेगी। लेकिन कांग्रेस पार्टी सूत्रों की मानें तो अन्नू इस सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।JABALPUR NEWS:-

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

JABALPUR NEWS:- जबलपुर केंट विधानसभा छावनी क्षेत्र को कवर करती है, इस विधानसभा में सदर, केंटोन्मेंट बोर्ड का क्षेत्र और आयुध निर्माणी, सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो, वाहन निर्माणी और ग्रे आयरन फाउंड्री जैसे रक्षा संस्थानों का क्षेत्र शामिल है। परिसीमन के बाद इसमें कंचनपुर, रांझी जैसे इलाके और गौर, सालीवाड़ा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र भी शामिल हो गए। कभी जबलपुर के सेठ परिवार की पसंदीदा सीट रही यह विधानसभा 90 के दशक से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी की सीट बन गई, जिस पर वर्तमान में उनके बेटे अशोक रोहाणी विधायक के पद पर काबिज हैं।
क्षेत्र,,,,
JABALPUR NEWS:- केंट विधानसभा का क्षेत्र सदर, सिविल लाइन्स, बिलहरी, गोराबाजार, तिलहरी, गौर सालीवाड़ा, कजरवारा, होते हुए पचपेढ़ी, जीसीएफ, रांझी, कंचनपुर, व्हीएफजे और खमरिया तक के क्षेत्र को कवर करता है। जबलपुर केंट विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर रक्षा क्षेत्र, सेना व अन्य शासकीय विभागों में कार्यरत कर्मचारियों-अधिकारियों का रहवास है। जो आम नागरिक हैं। उनके बुजुर्ग भी कभी शासकीय कर्मचारी रहे हैं। ऐसे में इस विधानसभा में ज्यादातर नौकरीपेशा लोग निवासरत हैं। इनके अलावा छोटे-मंझौले और बड़े व्यापारी भी थोड़ी संख्या में यहां निवासरत हैं। क्षेत्र में मध्यम वर्ग और उच्च मध्यम वर्ग के लोगों की संख्या ज्यादा है।

इतिहास,,,,
JABALPUR NEWS:- जबलपुर छावनी विधानसभा सीट मध्यप्रदेश के गठन के साथ ही अन्य सीटों की तरह सेठ गोविंददास परिवार के पास रही। मनमोहन दास यहां से दो बार निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे। वहीं 1985 और 1990 में उनके ही परिवार के चंद्रमोहन इस सीट से एमएलए चुने गए। ईश्वरदास रोहणी ने 1993 में चंद्रमोहन को पराजित किया। रोहाणी इस सीट से 4 बार विधानसभा पहुंचे वहीं उनके बाद उनके बेटे अशोक रोहाणी 2 बार विधायक बन चुके हैं।JABALPUR NEWS:-

3.5/5 - (11 votes)