जबलपुरमध्य प्रदेश

सार्थक पहल अब पीड़ित ‘बेजुबानों’ की ज़ुबान भी समझेगी पुलिस

जबलपुर,यशभारत। अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जबलपुर पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए मूक-बधिर एवं श्रवण बाधित नागरिकों के लिए संवाद को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के मुख्य आतिथ्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा की उपस्थिति में “सक्षम ऑर्गनाइजेशन” संस्था द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेसिक सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान हाथों की मुद्राओं और संकेतों के माध्यम से संवाद स्थापित करने की कला सिखाई गई, जिससे पुलिसकर्मी मूक-बधिर पीड़ितों की बातों को समझ सकें और उन्हें समय पर न्याय दिला सकें।
इनकी रही उपस्थिति शिव शंकर कपूरप्रिंसिपल, शासकीय डेफ स्कूल संजय सोनी प्रेसिडेंट, महाकौशल बधिर संस्था प्रमोद नायर जनरल सेक्रेटरी, महाकौशल बधिर संघ अक्षय सोनी सक्षम ऑर्गनाइजेशन श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय उप पुलिस अधीक्षक सुश्री राजेश्वरी कौरव नगर पुलिस अधीक्षक सतीष कुमार साहू एवं जबलपुर पुलिस के 25 अधिकारी/कर्मचारी
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय ने कहा:
“पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाना है। जब मूक-बधिर पीड़ित थाना पहुंचते हैं तो उनकी बात समझना कठिन होता है। यह प्रशिक्षण पुलिस और श्रवण बाधित व्यक्तियों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”
उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षित पुलिसकर्मी यदि जिले के किसी भी थाने में मूक-बधिर पीड़ित से संबंधित कोई व्यवहारिक कठिनाई आती है, तो वे वहां पहुंचकर बातचीत कर उनकी बातों को समझेंगे और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button