दमोह। फतेहपुर चौकी क्षेत्र के खमरिया गांव में सोमवार सुबह करीब 7 बजे पारिवारिक विवाद के चलते एक परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान छोटे भाई वीरेंद्र पटेल उर्फ रघुवीर ने बंदूक से अपने बड़े भाई बिहारी पटेल पर गोली चला दी। गंभीर हालत में घायल बिहारी पटेल को 108 एम्बुलेंस सेवा के पायलट नितिन सेन और ईएमटी कैलाश की मदद से परिजन सिविल अस्पताल हटा लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गोलीबारी में मृतक का बेटा प्रकाश पटेल भी छर्रे लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Back to top button