जबलपुरमध्य प्रदेश
राजुल स्टेट कालौनी अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न

पनागर /आज रविवार को कदराखेड़ा स्थित राजुल स्टेट कॉलोनी समिति के चुनाव संपन्न हुए समिति का चुनाव कराया गया, जिसमें अध्यक्ष सम्मति से विकास पांडे चुने गए,उपाध्यक्ष दीपक पाल,श्रीमती कीर्ति केवट कोषाध्यक्ष,अभिषेक शर्मा सह कोषाध्यक्ष,नील गगन दुबे सचिव,मुन्ना सिंह सहसचिव,शिव कोरी को निर्वाचित किया गया. उपरोक्त बैठक में समिति के सभी सम्माननीय सदस्य गण उपस्थित रहे,साथ ही इस बात को लेकर चर्चा हुई की कॉलोनी में होने वाले बदलाव के साथ-साथ कॉलोनी की रूपरेखा भी बदलना जरूरी है जिस पर अध्यक्ष पद पर चयनित विकास पांडे ने कॉलोनी वासियों को विश्वास दिलाया कि मैं अपने पद पर रहते हुए निष्पक्ष भाव से कॉलोनी की सेवा करूंगा और समिति द्वारा जो बनाए गए नियम कानून है उनको मैं लागू करूंगा समिति चुनाव में महिलाओं ने भी बढ़चढकर हिस्सा लिया







