पति की मौत की खबर लगते ही पत्नी ने एसिड पीकर जान दी -सडक़ हादसे में हुई थी पति की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

पति की मौत की खबर लगते ही पत्नी ने एसिड पीकर जान दी
-सडक़ हादसे में हुई थी पति की मौत, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
बैरसिया इलाके में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से हुई पति की मौत की खबर लगते ही पत्नी ने घर में रखा एसिड पी लिया। जिससे उसकी अस्पताल में मौ हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
टीआई वीरेंद्र सेन के मुताबिक ग्राम उमरिया खजूरी निवासी ज्योति कुशवाहा पति स्व. कमर सिंह उर्फ बंटी (25) गृहणी थी। बुधवार की शाम खेजड़ा मिश्र जोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसके पति कमर सिंह की बाइक को टक्कर मार दी थी, इस हादसे में कमर सिंह की मौत हो कई थी। हादसे में पति की मौत की खबर सुनने के बाद महिला के बाथरूम में जाकर एसिड पी लिया था। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। करीब पांच साल पहले महिला की शादी हुई थी, और उसके दो बच्चे भी हैं।
मकान मालिक से विवाद के बाद किराएदार ने फांसी लगाई
अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर सेमरा निवासी निखिल अग्रवाल पुत्र राजू अग्रवाल (21) ऑटो चलाता था। कल उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच में सामने आया कि युवक का अपने मकान मालिक से विवाद चल रहा था। जिसमें चलते उसने यह कदम उठाया है। उधर, गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि सीआईएसएफ कैम्प भेल निवासी अभय मिश्रा पुत्र राधेश्याम मिश्रा (26) सीआईएसफ कैम्पस में साफ-सफाई का काम करता था। कल सुबह उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।







