मध्य प्रदेशराज्य
100 डायल नहीं, अब 112 बोलिए” : मध्य प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा अब डायल 112 के रूप में हुई शुरू

दमोह lपुलिस कंट्रोल रूम से सांसद राहुल सिंह लोधी ने हरी झंडी दिखाकर डायल 112 सेवा के वाहनों को रवाना किया। इस मौके पर एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
डायल 112 सेवा की शुरुआत से अब नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति – चाहे वह अपराध, दुर्घटना, आगजनी या महिला सुरक्षा से जुड़ी हो एक ही नंबर पर मदद मिल सकेगी।
दमोह सांसद राहुल सिंह ने कहा कि यह सेवा जनता की सुरक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगी और इससे त्वरित पुलिस सहायता लोगों तक समय पर पहुंचेगी। अब याद रखिए – आपात स्थिति में डायल कीजिए 112।







