भोपाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस को सेवा प्रकल्प के रूप में मना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्मदिवस को सेवा प्रकल्प के रूप में मना

-बच्चों को खिलौनें एवं सेवाकर्मियों को वितरित किए छाते

भोपाल, यशभारत। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल के जन्मदिवस को सेवा प्रकल्प के रूप में मनाया। इस दौरान उनके द्वारा युवा मोर्चा पदाधिकारियों के साथ पौधारोपण भी किया गया। यति ने मैदा मिल स्थित मातृछाया शिशु कल्याण केंद्र पहुंचकर नवजात बच्चों को खिलौनें और मातृ छाया की सेवाकर्मी बहनों को छाते भी वितरित किए। इस अवसर पर मातृछाया प्रबंधक श्री गणेश, जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, सूर्यकांत गुप्ता, शंकर मकोरिया, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार विश्वकर्मा, अश्विनी राय, रवि शर्मा, शैलेंद्र शुक्ला, कुलदीप खरे, डॉ योगेंद्र मुखरैया, वंदना जाचक, सुषमा बाबिसा, सुषमा चौहान, देवेंद्र योगी, राजेश हिंगोरानी, युवा मोर्चा अध्यक्ष, अजय पाटीदार अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष हरिओम ओसारी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शक्ति राव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष गीता माली, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश सिंह व जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता युवा मोर्चा भोपाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रव्यापी अभियान एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार, महापौर परिषद के सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button