छत्तीसगढ़ के रायपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, फंसी कई ट्रेनें
हादसे के कारण इस रूट पर अप और डाउन की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं,

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पटरी से उतरी मालगाड़ी, फंसी कई ट्रेनें
छत्तीसगढ़ के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत उरकुरा क्षेत्र में आज एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के कारण इस रूट पर अप और डाउन की कई ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और सालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

छत्तीसगढ़ में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इससे इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। प्रचार निरीक्षक शिव प्रसाद ने बताया कि रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत उरकुरा क्षेत्र में आज एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद, मरम्मत कार्य शुरू किया गया और यातायात बहाल कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि ट्रेन के दो पहिए पटरी से उतर गए थे, इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन को पटरी पर लाने और प्रभावित लाइन को ठीक करने का काम तेजी से किया गया और कई घंटे की मेहनत के बाद आखिरकार पटरी को क्लियर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, रायपुर और उरकुरा के बीच मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे। इससे अप और डाउन रुट की सभी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। प्रभावित ट्रेनों में अमृतसर से चलकर बिलासपुर जानें वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और सालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस शामिल है, जिसे उरकुरा स्टेशन के पास रोक दिया गया था।







