मध्य प्रदेशराज्य

नागालैंड का 11 दिनों से लापता कॉल सेंटर कर्मचारी ग्वालियर में मिला : भूख प्यास से था बेसुध, भूल चुका था अपना नाम और पता

Table of Contents

ग्वालियरl भूख और प्यास से बेसुध पुलिस के पास पहुंचे युवक को आश्रम पहुंचाया गया हैl दरअसल 11 दिन पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता हावड़ा से कॉल सेंट कर्मचारी गायब हो गया था जो, ग्वालियर में मिल गया है। कॉल सेंटर कर्मचारी मानसिक तनाव में ट्रेन में बैठकर ग्वालियर आ पहुंचा था। भूख-प्यास से वह अपनी सुधबुध खो बैठा था। 20 अगस्त को वह घूमता हुआ पुलिस को मिला था। पुलिस ने पूछताछ की तो वह अपना नाम-पता नहीं बता सका। इसके बाद उसे आश्रम स्वर्ग सदन में पहुंचाया गया।

आश्रम में खाना व अच्छा माहौल मिला तो उसे अपनी पहचान याद आई। उसने बताया कि वह असम के नागालैंड बॉर्डर पर स्थित सिब सागर गांव का है। इसके बाद असम डीजीपी से बात की गई। पता लगा कि ऐसे एक व्यक्ति की कोलकाता में गुमशुदगी कुछ पहले ही दर्ज हुई थी। एड्रेस ट्रैक होते ही परिजन आकर उसे लेकर गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button