फ्लाईओवर लोकार्पण के चलते मार्ग परिवर्तित
छोटी लाईन से मेडिकल मार्ग बंद होने से लोग परेशान

जबलपुर।शहर में 23 अगस्त को मदनमहल चौक से दमोहनाका तक फ्लाईओव्हर का लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसका कार्यक्रम गुलजार होटल के सामने सड़क पर किया जाना है। लोकार्पण कार्यकम के लिये कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थायें अभी से प्रारम्भ हो गई हैं। जिसके कारण इस मार्ग से जाने वाले वाहनों के लिए 23 अगस्त तक यातायात मार्ग परिवर्तित किया गया है। लोकार्पण के दो दिन पूर्व मुख्य मार्ग बंद किए जाने से वाहन चालकों और आम नागरिकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा परेशान लोग जन प्रतिनिधियों और प्रशासन को कोसते नजर आए।

मार्ग परिवर्तन
दरअसल छोटीलाईन चौक से मेडीकल की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बंदरिया तिराहे ग्रेनेड चौक, शक्तिभवन होकर डीआईजी कार्यालय से शक्तिनगर चौराहा एलआईसी होकर मेडीकल की तरफ जा सकते है। वहीं मदनमहल चौराहे से डायवर्सन छोटीलाईन चौक की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन मदनमहल चौराहे से घूमकर एलआईसी तिराहे से शक्तिनगर चौराहे से डीआईजी कार्यालय, ग्रेनेड चौक, बंदरिया तिराहे होकर सदर बाजार की ओर या मदनमहल स्टेशन अण्डर ब्रिज से शहर की ओर जा सकते है।







