भोपाल

वारदात के इरादे से घूम रहा शातिर लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ा

*वारदात के इरादे से घूम रहा शातिर लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ा*

– *लूट की 4 वारदातें और 2 वाहन चोरी कबूली*
– *आरोपी के पास से 4.50 लाख का माल बरामद*

भोपाल, यशभारत।
राजधानी में मोबाइल लूट और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर लुटेरे को हबीबगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शहर में लूट की चार और वाहन चोरी की दो वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए मोबाइल व दो दोपहिया वाहन समेत 4.50 लाख का माल बरामद किया है।

Related Articles

शहर में हो रहीं मोबाइल लूट और वाहन चोरी की वारदातों की रोकथाम व आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने निर्देश दिए थे। हाल ही में शहर के अलग-अलग स्थानों पर लूट की वारदातें सामने आई थी। इसके बाद जिला पुलिस शातिर लुटेरे की तलाश में जुट गई थी। आज हबीबगंज थाना पुलिस को एक संदिग्ध के इलाके में होने की सूचना मिली। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि संदिग्ध की सूचना मिलने के बाद थाना से एसआई शिवभानू सिंह, एसआई अखिलेश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्र भास्कर, अरूण तोमर, आलोक शर्मा, आरक्षक कंचन यादव, रामनरेश किरार और अरविन्द यादव को उसकी धरपकड़ के लिए रवाना किया। पुलिस टीम को उक्त संदिग्ध मेट्रो वॉक की तरफ से पैदल आते दिखाई दिया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस दौरान संदिग्ध ने पुलिस को देखकर भागने का भी प्रयास किया।

लूट और वाहन चोरी की छह वारदातें काबुली-
पुलिस ने जब संदेही से पूछताछ की तो उसने गोविंदपुरा में दो और हबीबगंज व मिसरोद में मोबाइल छीनने की एक-एक वारदात करना कबूल किया, वहीं हबीबगंज और चूनाभट्टी में वाहन चोरी को एक-एक वारदात करना बताया। पुलिस ने आरोपी की पहचान पी-325 प्रिंयका नगर कोलार रोड निवासी महेन्द्र उर्फ मोनू माहौर पिता खेमराज माहौर( 40) के रूप में की है, आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और दो दोपहिया वहां समेत 4.50 लाख का माल बरामद किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button