जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान,टोकन के लिए लग रही लंबी कतारें
20 एकड़ में मात्र पांच बोरी खाद प्रदान की जा रही है।

जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान,टोकन के लिए लग रही लंबी कतारें
जबलपुर।जबलपुर तहसील में किसान खाद (विशेष रूप से यूरिया) की कमी से परेशान हैं। कई इलाकों में किसानों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है और कई बार उन्हें बिना खाद के लौटना पड़ रहा है। किसानों की परेशानी को देखते हुए, कुछ स्थानों पर कलेक्टरों ने टोकन सिस्टम लागू किया है,लेकिन कई बार टोकन मिलने के बाद भी किसानों को खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

ये नजारा जबलपुर के तहसील कार्यालय का हैं। जहां खाद के लिए टोकन प्राप्त करने में किसानों को भारी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है। टोकन मिलने के बाद किसानों को खादमंडी से खाद प्राप्त होगी। परेशान किसानों को कहना है कि 20 एकड़ में मात्र पांच बोरी खाद प्रदान की जा रही है।
दरअसल जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, यूरिया की भारी कमी है. किसानों को सुबह 4 बजे से ही खाद केंद्रों पर लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, लेकिन सीमित स्टॉक के कारण, कई किसानों को बिना खाद के लौटना पड़ रहा है. कुछ मामलों में, किसानों को खुले बाजार से अधिक कीमतों पर यूरिया खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।







