
जबलपुर। पूरे मध्यप्रदेश में 14 अगस्त 2025 से डायल 100 की जगह डायल 112 सेवा शुरू हो गई है। जिसमें अधिक अत्याधुनिक तकनीक और बेहतर रिस्पॉन्स की सुविधा होगी। जबलपुर जिले में 47 गाड़ियां पहुंचना थी लेकिन मंगलवार को भोपाल से 30 नई बोलेरो नियो गाड़ियां पुलिस लाइन पहुंची।

नई गाड़ियों में अब कॉल करने पर शिकायतकर्ता की लोकेशन भी जीपीएस से ट्रैक की जा सकेगीण् डायल 100 के 10 सालों के सफर को अब जीवीके कंपनी द्वारा संचालित डायल 112 सेवा आगे बढ़ाएगी डायल 112 में नई बोलेरो नियो गाड़ियां शामिल की गई है जो तकनीकी रूप से अधिक सक्षम है और जीपीएस व वायरलेस सिस्टम से लैस है।
आधुनिक तकनीकी से लैस
इन गाड़ियों में वायरलेस डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं है जो किसी भी इमरजेंसी कॉल पर यह गाड़ियां तेज़ी से मौके पर पहुंचकर पुलिस या एम्बुलेंस जैसी त्वरित मदद उपलब्ध कराएंगी।
हरियाणा और राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में
डायल 112 मॉडल पहले से ही हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में संचालित हो रहा है और मध्यप्रदेश इसका अगला चरण है राज्य पुलिस का दावा है कि नई सेवा में रिस्पॉन्स टाइम कम होगा और लोकेशन आधारित मदद की गुणवत्ता बेहतर होगी।







