मध्य प्रदेशराज्य

ठेकेदार की लापरवाही : जल जीवन मिशन , नल जल योजना ढप्प, क्षेत्र के दर्जनों गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति बाधित 

डिंडोरीl जिले में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए शासन ने करोड़ों रुपए खर्च कर दिए पर ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है l क्षेत्र के दर्जनों गांव में जल जीवन मिशन और नल जल योजना विफल हो रही है। 

       जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत करंजिया के गोपालपुर और चकमी गांव में ठेकेदार की लापरवाही के चलते क्षेत्र में पानी की टंकी और टोंटी शोपीस बनकर रह गई है। ग्रामीण बताते हैं कि गोपालपुर में ठेकेदार की लापरवाही के चलते आज तक पानी तो मिला नहीं बल्की हमारे घर जाने की सड़क भी खोद दी गई है जहां ना तो पाईप लाईन डाली गई ना ही आने जाने के लिए रास्ता बनाया गया। बरसात के मौसम में लोगों को घर तक जाने में भारी परेशानी होती है और सड़क के किनारे पर खोदकर ठेकेदार के द्वारा भूलने के चलते लोगों के गिरने की भी संभावना है। इस पूरे मामले को लेकर जनपद पंचायत सभापति राजू उददे ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार पर अनियमितता के आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button