भोपाल

78वां स्वतंत्रता दिवस: पुलिस बैण्ड के साथ 18 टुकडिय़ां होंगी परेड में शामिल-आज हुई परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, एएसआई ने मुख्यमंत्री बनकर ली परेड की सलामी

78वां स्वतंत्रता दिवस: पुलिस बैण्ड के साथ 18 टुकडिय़ां होंगी परेड में शामिल
-आज हुई परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, एएसआई ने मुख्यमंत्री बनकर ली परेड की सलामी
भोपाल, यशभारत।
भारतीय स्वाधीनता की 78वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 15 अगस्त को लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगा। आज पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस परेड एवं फाइनल रिहर्सल यहां लाल परेड ग्राउंड में हुई। जिसमें सहायक उपनिरीक्षक हीरालाल यादव ने मुख्यमंत्री की भूमिका निभाते हुए परेड की सलामी और संदेश वाचन किया। परेड में पुलिस बैण्ड समेत पुलिस बल की अलग-अलग 18 टुकडिय़ां हिस्सा लेगीं।

अभ्यास परेड में पुलिस बैण्ड सहित कुल 18 टुकडिय़ां लेगी भाग:-
फाइनल अभ्यास परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के सहायक पुलिस आयुक्त भोपाल आदित्य पटले ने किया। सहायक परेड कमांडर की भूमिका सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती दिव्या झारिया ने निभाई। संयुक्त अभ्यास परेड में पुलिस बैण्ड सहित कुल 18 टुकडिय़ों ने भाग लिया। इनमें गुजरात पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, महिला (वि.स. बल ,जिला बल एवं रेल), विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), हॉक फोर्स, एसटीएफ ,जिला पुलिस बल, जेल विभाग (महिला), विशेष सशस्त्र बल (दक्षिणी जोन), शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड ), नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी सीनियर विंग/एयर विंग/नेवल विंग (बॉयज), एनसीसी सीनियर विंग /एयर विंग/नेवल विंग (गल्र्स), गाइड गल्र्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैण्ड, अश्वरोही दल शामिल हैं।

डमी सीएम ने ली परेड की सलामी:-
आज हुई फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास में सहायक उप निरीक्षक हीरालाल यादव ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण:-
प्रतीक स्वरूप संदेश वाचन के बाद राष्ट्रपति पदक प्राप्त 65 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मुख्य अतिथि से पदक अलंकरण प्राप्त करने का अभ्यास किया गया। अंत में परेड कमाण्डर और परेड में शामिल सभी दलों के प्लाटून कमाण्डरों ने मुख्य अतिथि को अपना परिचय देने का अभ्यास भी किया। अभ्यास के दौरान स्टेडियम में नागरिकों के आने-जाने व सुरक्षा व्यवस्था सहित स्टेडियम के यातायात, पार्किंग एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की गई। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अतिरिक्ता पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर भोपाल किरण गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फुल ड्रेस परेड के फाइनल अभ्यास सहायक उप निरीक्षक हीरालाल यादव ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई और ध्वजारोहण, राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी के बाद परेड का निरीक्षण कर संदेश का वाचन किया। उसके बाद परेड का विसर्जन कर कार्यक्रम सम्पीन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button