जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

वारदात को अंजाम देने के पूर्व जीआरपी ने 

 पकड़ा महाराष्ट्रीयन महिलाओं का जत्था

जबलपुर यशभारत। रेलवे स्टेशन में महाराष्ट्रीयन महिलाएं आपस में विवाद कर शांति भंग कर रही थी जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई।

उल्लेखनीय है कि जीआरपी थाना जबलपुर रक्षावंधन त्यौहार एवं आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रा दिवस के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर के मार्गदर्शन भावना मरावी ,उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर अंकित सुल्या के दिशा निर्देशों के पालनार्थ एवं थाना प्रभारी जीआरपी थाना जबलपुर उप निरीक्षक संजीवनी राजपूत द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन करते हुये कानून व्यवस्था स्टेशन सुरक्षा चैकिंग दौरान जीआरपी मदनमहल द्वारा स्टेशन मदनमहल में चैकिंग दौरान 10 महाराष्टीयन महिलाओं को वाद विवाद परिशांति भंग करते पकडा गया

Table of Contents

इनको लिया अपनी गिरफ्त में

पूछताछ में जिनके द्वारा अपना अपना नाम .सुन्दर बाई पति गयालाल हथागडे उम्र 41 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट) . प्रिया पति प्रदीप हथागडे उम्र 32 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट) . रेशमा पति विजय हथागडे उम्र 25 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट). सुरेखा लोंडे पति स्व. आनंद लोंडे उम्र 40 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट). सोनी पति राहुल नाडे उम्र 40 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट). संजना पति राजकुमार हथागडे उम्र 30 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट). कविता लोंडे पति जगदीश लोंडे उम्र 40 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट). सुमन पति कन्हैया मानकर उम्र 30 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट). सुनीता पति विष्णु गायकवाड उम्र 40 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट) . शालू पति सूरज मानकर उम्र 30 वर्ष निवासी रामेश्वरी रिंग रोड टोली थाना अंजनी जिला नागपुर (महाराष्ट) बताईं, जिनके विरूद्ध प्रतिवंधात्मक कार्यवाही धारा जीआरपी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कायम कर आरोपियान महिलाओं को माननीय एसडीएम न्यायालय जबलपुर के समक्ष पेश किया गया ।उपरोक्त महिलाओं को यदि समय रहते नहीं पकडा जाता तो कोई बडी वारदात घटित कर देतीं ।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

उक्त कार्य़वाही में थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत, सउनि रोशनलाल चौधरी, प्र.आर. विनोद तिवारी, रेलवे गुप्तचर शाखा से हर स्वरुप शर्मा .प्र.आर.अनुराग तिवारी, प्र.आर.रत्नेश यादव ,आर. मनीष शर्मा, आर.अमित उईके, आर. रविकांत रजक, आर.परशुराम यादव, आर.विमलेश ठाकुर, म.आर.शकुन्तला,काजल सिंह की अहम भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button