मध्य प्रदेशराज्य
स्वच्छता ही सेवा : छात्र और छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक कर सिखाया सबक

दमोह। सांइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल दमोह के कक्षा पांचवीं के छात्र और छात्राओं ने शाला की प्राचार्या समीक्षा बजाज के कुशल मार्गदर्शन में स्थानीय अम्बेडकर चौराहा पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। दमोह जिले के स्थानीय अम्बेडकर चौराहा पर आयोजित नुक्कड़ नाटक सांइनिग स्टार इंटरनेशनल स्कूल के छात्र और छात्राओं के द्वारा आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
इस दौरान सांइनिंग स्टार इंटरनेशनल स्कूल दमोह की प्राचार्या समीक्षा बजाज ने कहा कि हमें अपने आसपास हमेशा स्वच्छता रखनी चाहिए। हमारे लिए कूड़ा करकट नगर पालिका द्वारा निर्धारित जगहों पर ही फेंकना चाहिए, ताकि सफाई कर्मचारी को कूड़ा आदि उठाने में कोई परेशानी न हो। श्रीमती बजाज ने बताया कि आजकल नुक्कड़ नाटक आमजन को जागरूक करने के लिए सशक्त माध्यम है। इस लिए हमारे विद्यालय के छात्र और छात्राओं के द्वारा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आगे भी इसी तरह अभियान चलता रहेगा।
इस दौरान छात्र और छात्राओं के अलावा शाला के शिक्षक और शिक्षिकाओं की मौजूदगी रही।







