डॉ रामकृष्ण कुसमरिया को बनाया गया पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष

दमोह l भारतीय जनता पार्टी दमोह जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया को पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष (अतिरिक्त प्रभार) बनाये जाने पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला महामंत्री गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल, वरिष्ठ नेता बहादुर पटेल, दमयंती नगर मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, दीनदयाल नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, प्रभु प्रणामी सम्प्रदाय महंत नरेंद्र चौकार्य मंचासीन रहें।
जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि दमोह संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं मध्य प्रदेश शासन में पूर्व मंत्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया को जो दायित्व मिला है वह उनके निरंतर संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। दमोह के दुर्गम क्षेत्र में जहां नेता जाने से कतराते थे वहां डॉक्टर रामकृष्ण कुसमरिया ने भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य किया डॉ कुसमरिया हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह यह भी प्रदर्शित करता है कि भारतीय जनता पार्टी सभी को उनके व्यक्तित्व के अनुसारदायित्व सौंपती हैं।
डॉ रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा कि जो दायित्व मुझे दिया गया है वह अति महत्वपूर्ण है पिछड़ा वर्ग की आबादी सबसे अधिक है इसलिए मेरा दायित्व भी बहुत बड़ा और चुनौती पूर्ण है पिछड़ा वर्ग में अनेक जातियां सम्मिलित हैं सभी के अपनी अपनी आकांक्षाएं और अपेक्षाएं हैं। उन्हें पूर्ण करना एक चुनौती पूर्ण कार्य है।
स्वागत कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज जिला मंत्री वर्षा रैकवार, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, बृज गर्ग, जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र पटेल, भरत यादव,रिंकू गोस्वामी, मनीष सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, राजावीर चौहान, महेश पटेल, देवकिनदंन पटेल, इंद्र कुमार चौरहा सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।







