जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

CRIME : सूने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म : पति गया था काम से बाहर , पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली थाना पुलिस द्वारा यश भारत के संभागीय ब्यूरो को दी गई जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय पीड़िता ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार की दोपहर उसका पति काम पर गया हुआ था तथा उसके बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। उस दौरान पीड़िता को घर में अकेली होने का फायदा उठाते हुए पास ही किराना दुकान चलाने वाले आरोपी अभिषेक ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर लिया तथा मेरे साथ गलत काम किया। पीड़िता विरोध करने पर उसने इतनी ज़ोर से हाथ पकड़े कि चूड़ियां टूट गईं।

दुष्कर्म करने के बाद आरोपी घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर मामले की जांच एवं परीक्षण शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button