प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा, सोमवार से शुरु होगा मानसून सत्र -विधानसभा पहुंचे 3377 सवाल

प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा, सोमवार से शुरु होगा मानसून सत्र
-विधानसभा पहुंचे 3377 सवाल
भोपाल, यशभारत। विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरु होने जा रहा है। सत्र के दौरान सरकार से विधायकों ने इस बार 3377 सवाल पूछे हैं। यह सवाल विधानसभा सचिवालय को मिलने के बाद अब उनके उत्तर संबधित विभागों से मांगे गए हैं। इस बार विधायकों ने ऑनलाइन सवाल पूछने में रुचि दिखाई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कुल 3377 सवाल किए हैं। इसमें से 2076 सवाल ऑनलाइन किए गए हैं। इसी तरह से ऑफलाइन सवालों की संख्या 1301 है। उधर, 28 जुलाई से शुरू होने वाले सत्र में विधायक विधानसभा परिसर में नारेबाजी और प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। विधानसभा सचिवालय की ओर से सभी मंत्रियों और विधायकों को इसको लेकर एक पत्र लिख गया है। पत्र विधानसभा अध्यक्ष के स्थायी आदेश 94(2) के तहत लिख गया है। यह पत्र विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने 10 जुलाई को सभी विधायकों को भेजा है। इसमें विधानसभा
सचिवालय की ओर से विधायकों की सुरक्षा का हवाला देते हुए व्यवस्था में सहयोग करने की अपेक्षा की है। इसमें कहा गया है कि विधानसभा परिसर और दर्शक दीर्घा में प्रवेश पत्र सीमित संख्या में जारी किए जाएंगे। विधायकों से अनुरोध है कि अपने एक निज सहायक और वाहन चालक का नाम, वाहन नंबर के साथ प्रवेश पत्र कार्यालय भेजना सुनिश्चित करें। इसी तरह से इस सत्र में विधायकों की अनुशंसा पर दर्शक दीर्घा में सीमित व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा। विधानसभा परिसर में प्रवेश के लिए दो व्यक्तियों को ही
मध्यप्रदेश विधान सभा
परिसर में प्रवेश पत्र दिया जाएगा। दर्शक दीर्घा में एक घंटे के लिए प्रवेश की अनुमति होगी। विधायकों की सुविधा अनुसार अलग-अलग घंटों में दर्शक दीर्घा में प्रवेश मिलेगा। पत्र में कहा गया है कि सत्र के दौरान विधानसभा भवन में किसी गैर या बिना प्रवेश पत्र धारी व्यक्ति को अपने साथ वाहन में बिठाकर या पैदल विधानसभा परिसर और सदन की लॉबी में प्रवेश न कराएं। सभी मंत्रियों और विधायकों की ड्यूटी में तैनात अंगरक्षकों के साथ ही बड़े हथियार धारी अंगरक्षकों का सत्रावधि में प्रवेश वर्जित रहेगा।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 27 जुलाई रविवार को राजधानी भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। ये बैठक भोपाल के होटल पलाश में होगी। इस बैठक में 28 जुलाई से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घरने की रणनीति और रूपरेखा पर विधायकों से चर्चा की जाएगी। दरअसल, विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से प्रारंभहोने जा रहा है, जो 8 अगस्त तक चलेगा। इस 12 दिवसीय सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र में 2 अगस्त और 3 अगस्त को अवकाश रहेगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बताया कि मांडू में सम्पन्न हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर में जनहित के जिन मुद्दों पर चर्चा हुई है और जो सुझाव निकल कर सामने आए हैं, उनपर विधायक दल की बैठक में बातचीत कर
सत्र के दौरान उन मुद्दों को मजबूती से उठाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की विफल नीतियों और घपलों-घोटालों को जनता के सामने लाने और विधानसभा में उसे हथियार बनाकर सरकार को घेरने पर भी चर्चा होगी। अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार गौरतलब है कि विधानसभा के मानसून सत्र में मोहन सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। सरकार ने तय किया है कि बजट में केवल जनहित
बनेगी सरकार को घेरने की रणनीति
से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, अनावश्यक खर्चों पर सख्ती बरती जाएगी। वित्त विभाग ने सभी विभागों से साफ कह दिया है कि अफसरों के लिए वाहन जैसी फिजूलखर्ची संबंधी प्रस्ताव न भेजें। इस सप्लीमेंट्री बजट में जनता से जुड़े कार्यों के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया जाएगा, ताकि विकास योजनाएं रुकें नहीं और प्रदेश के हित में प्रभावी क्रियान्वयन हो सके।







