कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल के सरकारी आवास पर सात फीट लंबा सांप मिला, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया

जबलपुर, यश भारत।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक खंडेलवाल के सरकारी निवास पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब करीब सात फीट लंबा सांप दिखाई दिया। डॉ. खंडेलवाल सुबह की सैर कर रहे थे, तभी उनकी नजर इस सांप पर पड़ी। उन्होंने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए अपने परिवार को घर के भीतर सुरक्षित किया और सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ को सूचना दी।
कुछ ही समय में सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे। जब मेडिकल कॉलेज के कुलगुरु ने उनसे पूछा कि क्या सांप विषैला है, तो दुबे ने स्पष्ट किया कि यह सांप ‘धामन’ प्रजाति का है, जिसे आम भाषा में रेट स्नेक कहा जाता है। यह सांप बिल्कुल विषैला नहीं होता और आमतौर पर चूहों का शिकार करने के लिए बारिश के मौसम में घरों के आसपास दिखाई देता है।सर्प विशेषज्ञ ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को बरगी के पास जंगल में छोड़ दिया।डॉ. खंडेलवाल ने बताया कि उन्होंने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा को भी इसकी सूचना दी, ताकि आवश्यक कदम उठाए जा सकें।







