मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : 2 की मौत,8 घयाल : टैक्सी जीप वाहन को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्र. 44 में रूखड़ के पास यात्रियों से भरे टैक्सी जीप वाहन को पीछे चल रहे तेज रफ्तार ट्रक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। 18 जुलाई की दोपहर लगभग 3 बजे हुई भीषण सड़क दुर्घटना में टैक्सी जीप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इकोफ्रेंडली फोरलेन में सड़क किनारे साउंडप्रूफ दीवार में दुघर्टनाग्रस्त वाहन जा घुसा, जिससे जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कुरई थाना प्रभारी सहित पुलिस बल तथा एनएच में तैनात एंबूलेंस-पेट्रोलिंग ने पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरई पहुंचाया। मौके पर छपारा थाना अंतर्गत खुर्सीपार गांव निवासी संतकुमार पुत्र सिरपतलाल हरदिया (55) की मौत हो गई। जबकि इसी गांव का रहने वाले रामकिशोर पुत्र शंभु बरमैया (50) ने कुरई अस्पताल में दम तोड़ दिया। टैक्सी जीप के ड्रायवर प्रदीप राय (31) समेत 8 घायलों में एक महिला की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर उपचार के लिए नागपुर रैफर कर दिया गया है। शेष घायलों को सामान्य चोट आई हैं।

ये हुए घायल

घायलों में ड्रायवर प्रदीप राय 31, मीनाक्षी उइके 20, नीलेश्वर उइके 18, अंजनी सिरसाम 26, शकीला बी 45, सुरैया खान 27, सकुन बाइ 45, सत्यभान 21 एक अन्य महिला सिवनी रैफर है। जिनका उपचार कुरई अस्पताल में चल रहा है।

 

कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि आरोपित ट्रक वाहन एचआर 38 एएस 6721 को पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रकरण दर्ज कर मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक व घायल सिवनी के छिंदवाड़ा चौक से खवासा की ओर जा रही टैक्सी वाहन में सवार होकर अपने गतंव्य की ओर जा रहे थे। इसी कारण मृतकों की पहचान काफी देर बाद हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button