जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

खुद को  मान्या सुर्वे समझने वाला शातिर अपने साथी के साथ गिरफ्तार  तलवार और कसईया चाकू जप्त

जबलपुर यश भारत। किसी जमाने के देश के कुख्यात गैंगस्टर रहे मन्या सुर्वे को अपना आदर्श मानने वाले शहर के एक शातिर बदमाश को पुलिस ने उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक तलवार और एक कसईया चाकू भी जप्त हुआ है। थाना प्रभारी संजीवनी नगर बी डी द्विवेदी ने बताया कि चौकी धनवंतरी नगर में 17 जुलाई को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की धनवंतरीनगर रेल्वे अंडरब्रिज अंधुआ के पास थाना गढा क्षेत्र का बदमाश सागर विवाद करने के उद्देश्य से हथियार लिये हुये अपने साथियों के साथ खडा हैं। सूचना पर रेल्वे अंडरब्रिज के पास दबिश दी जहां 2 युवक हाथ मे हथियार लिये खडे दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूँछने पर दोनों ने अपने नाम सागर बाल्मीक उर्फ मान्या सुर्वे उम्र 25 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर थाना गढ़ा एवं विक्रम वाल्मीक पिता वंशीलाल वाल्मीक उम्र 20 वर्ष निवासी सर्वेन्ट क्वाटर हाल लाल बिल्डिंग के पास संजीवनी नगर बताये दोनों के कब्जे से 1 तलवार, 1 कसईया चाकू जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी सागर बाल्मीक उर्फ मान्या सुर्वे शातिर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध मारपीट, दुराचार, आर्म्स एक्ट आदि के 15 प्रकरण पंजीबद्ध है।  
आरोपियों को तलवार चाकू सहित रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम, सहायक उप निरीक्षक हृदयनारायण पाण्डेय, प्रधान आरक्षक दिलीप पाठक,  राजेश तिवारी , आरक्षक रजनीश की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button