मध्य प्रदेशराज्य
भीषण सड़क हादसा: मजदूरी कर पैदल घर जा रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल
सतना। नागौद थाना व पोड़ी चौकी के वीरपुर और पतौरा गांव के मध्य कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर घायल है। घटना रविवार देर शाम की बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पतौरा आदिवासी बस्ती निवासी दो युवक रविवार देर शाम मजदूरी कर पैदल घर लौट रहे थे तभी वीरपुर बेयर हाउस पुल के पास पोड़ी तरफ से सतना की ओर जा रही तेज रफ्तार ब्रिज़ा कार क्रमांक MP19ZJ7498 ने टक्कर मार दी। सूचना पर पोड़ी चौकी प्रभारी अनिल तिवारी स्टाफ समेत मौके पर पहुंच दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां दुर्घटना में घायल एक युवक मंजू कोल पिता स्व.रतीभान उम्र 35 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल बेट्टू कोल उम्र 28 वर्ष का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया गया कि टक्कर लगते ही चालक घटनास्थल पर कार छोड़कर भाग निकला था। कार के आगे पीछे मध्यप्रदेश शासन लिखा हुआ है। पुलिस द्वारा कार को अभिरक्षण में लेकर कार स्वामी से संपर्क करने का प्रयास किया का रहा है।







