जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

घर के बाहर खड़ी कार ले गए नकाबपोश चोर, सीसीटीवी कैमरा में चोरी की घटना हुई कैद, शहपुरा पुलिस कर रही जांच

जबलपुर यश भारत। घर के बाहर खड़ी लग्जरी कार को देर रात 2 नकाबपोश चोर चोरी कर ले गए। कार चोरी की घटना समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वाहन मालिक की शिकायत पर शहपुरा पुलिस ने प्राथमिक कार्रवाई करते हुए चोरों की पतासाजी शुरू कर दी शहपुरा थाना क्षेत्र के गंज कटंगा निवासी सोमेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे वह शहपुरा से अपनी कार क्रमांक एमपी 20 सीजे 0995 से घर पहुंचे थे। सुबह भतीजा मोनू उठा, तो उसने देखा कि घर के बाहर खड़ी कार नहीं है। आसपास पतासाती करने पर कार नहीं मिली। घर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे देखा तो रात करीब 2:45 से 3 बजे के आसपास 2 नकाबपोश चोर नकली चॉबी से कार चालू कर चोरी कर ले गए। कार भाई शिवेंद्र सिंह तोमर के नाम पर रजिस्टर्ड है। गंज कटंगा से कार चोरी होने के बाद ग्रामीणों में चर्चा है कि इस समय पूरे क्षेत्र में वाहन सहित कृषि उपकरणों की चोरी बढी है। चोर सूने घरों को भी निशाना बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button