सोनु पारासर हत्या काण्ड : संदेही आरोपी अभिरक्षा में…. गड्ढे में मिला था शव
सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 जुलाई को दोपहर के समय सिवनी निवासी सोनू परासर का शव मानेगांव के समीप गड्ढे में मिला था। जिसके बाद पुलिस जांच कर रही थी। आज शाम को पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 1 संदिग्ध को अभिरक्षा में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा हो सकता है। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने रात 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि
9 जुलाई को थाना कोतवाली में पवन उर्फ सोनू पारासर की संदिग्ध परिस्थितियो में गुम हो जाने की सूचना दर्ज कराई गई थी। जो अगले दिन 10 जुलाई को गुमशुदा की स्कूटी मानेगांव रोड पर झाड़ियो से अस्त व्यस्त हालत में मिली थी।
कल 11 जुलाई को सूचना प्राप्त हुई थी की मानेगांव में पानी से भरे एक गड्डे में एक व्यक्ति की लाश मिली है जिस पर तत्काल डूण्डासिवनी पुलिस व्दारा मौके पहुंच कर शव की पहचान कि गई जिसे शास्त्री वार्ड थाना कोतवाली निवासी पवन उर्फ सोनु पारासर के रुप में पहचाना गया, पंचनामा के दौरान पाया गया कि मृतक के शव पर गर्दन एवं सिर में चाकू के घाव दिखाई दे रहे थे जिसे प्रथम दृश्टया हत्या का मामला दिखाई दे रहा था।
वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल निरीक्षण किया गया साथ ही स्थानीय पुलिस थाना द्वारा घटनाक्रम को सूक्ष्मता से जांच में रखकर एक्पर्ट टीम से भी परीक्षण कराया गया।
प्रथम दृष्टया कुछ युवको को अभिरक्षा में लिया गया जिनका मृतक के साथ उठना बैठना था। जो पूछताछ दौरान मानेगांव निवासी घनश्याम प्रजापति पिता मदनपाल प्रजापति उम्र 19 साल द्वारा चाकू से मारकर हत्या करना पाया जा रहा है। उक्त घटनाक्रम में कुछ साथी किशोर बालक की संलिप्तता होना भी पाई जा रही है जो पूछताछ में है।
मृतक के शव को पीएम उपरांत उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। हत्या के कारणो का जल्द खुलासा किया जायेगा।
पूछताछ पर संदेही आरोपी 1. घनश्याम प्रजापति पिता मदन पाल प्रजापति उम्र 19 साल नि. मानेगांव थाना डूंडासिवनी
2. नाबालिक किशोर (02)






