जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री राकेश सिंह के निवास पहुंचे सीएम

जबलपुर यशभारत। मप्र कैबिनेट की बैठक में जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कैबिनेट बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सिविल लाइन स्थित निवास पहुंचे। जहां मंत्री श्री सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल के साथ ही कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री गण भी मौजूद रहे।

इसके बाद मुख्यमंत्री यादव और समस्त मंत्रीगण भोपाल रवाना हो गए। जहां देर रात कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने पीडब्ल्यूडी मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। मंत्री बनने के 11 दिन बाद राकेश सिंह के पदभार ग्रहण करने पर भी तरह-तरह के कयास लग रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि मुहूर्त के चलते सिंह ने पदभार ग्रहण में इतनी देर की। वहीं कुछ का मानना था कि जबलपुर में कैबिनेट बैठक कराने के संकल्प के पूरा होने के बाद सिंह ने पदभार ग्रहण किया है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App