मध्य प्रदेशराज्य

मंदाकिनी नदी में डूबा युवक: हाथरस से गुरु पूर्णिमा पर आया था दर्शन करने

सतना /चित्रकूटlशुक्रवार सुबह चित्रकूट में एक हृदय विदारक घटना सामने आई जब उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से आया एक युवक मंदाकिनी नदी में डूब गया। युवक गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारों के दर्शन करने चित्रकूट आया था।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्फटिक शिला घाट के पास युवक के कपड़े और चप्पल पड़े मिले, जिसके बाद आशंका जताई गई कि वह नदी में नहाने के दौरान डूब गया।

 

*7 घंटे से चल रहा सर्च ऑपरेशन*

चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा के नेतृत्व में SDERF और होमगार्ड की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। अब तक स्फटिक शिला से आरोग्यधाम तक करीब डेढ़ किलोमीटर तक नदी में तलाश की जा चुकी है, लेकिन युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।

 

*बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा*

गुरुवार रात हुई मूसलधार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर सामान्य से अधिक हो गया है और बहाव तेज है। माना जा रहा है कि युवक का संतुलन बिगड़ने के कारण वह पानी में बह गया।

*अब तक नहीं हुई पहचान*

थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस हाथरस से आए श्रद्धालुओं से संपर्क कर रही है ताकि युवक की शिनाख्त हो सके।

*पुलिस ने घाटों पर बढ़ाई निगरानी*

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्फटिक शिला समेत अन्य प्रमुख घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button