मध्य प्रदेशराज्य
नर्मदा नदी के किनारे मिला युवक का शव : 4 दिनों से था लापता, पुलिस जांच में जुटि

यश भारत सिवनी:-सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बखारी रैयत गांव के पास नर्मदा नदी के किनारे सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार बखारी रैयत गांव के समीप से सुबह के समय कुछ लोग जा रहे जिन्हें एक व्यक्ति का शव नदी के किनारे दिखाई दिया। इस बात की लोगो ने किंदरई थाना प्रभारी को दी जिसके बाद पुपिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान चंदरसिंह मरावी उम्र 44 वर्ष के नाम से हुई है।
किंदरई थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया कि बखारी रैयत निवासी चंदरसिंह मरावी (44) सात जुलाई को कहीं गया था लेकिन वह वापस घर नहीं आया। दूसरे दिन उसकी पत्नी बिराजोबाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद उसकी तलाश की है रही थी और सुबह चंदरसिंह का शव बखारीमाल के पास नाले से दूर नर्मदा नदी के किनारे मिला। पुलिस का कहना है कि सोमवार को नाले में बाढ़ होने के कारण संभवतः चंदरसिंह बह गया होगा। फिलहाल मर्ग कायम कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।






