भोपाल

डिजिटल सुशासन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, गरुड़ को राष्ट्रीय जीआईएस अवार्ड 

डिजिटल सुशासन में मध्यप्रदेश की बड़ी छलांग, गरुड़ को राष्ट्रीय जीआईएस अवार्ड 
– नगरीय निकायों के डेटा को एक मंच पर लाकर हो रहा राजस्व
भोपाल, यशभारत। तकनीक आधारित नगरीय प्रबंधन में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा विकसित एकीकृत जीआईएस प्लेटफॉर्म ‘गरुड़’ के नवाचारपूर्ण उपयोग के लिए प्रदेश को प्रतिष्ठित अचीवमेंट इन जीआईएस अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में एसरी इंडिया के निदेशक अजेन्द्र कुमार ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे को यह सम्मान प्रदान किया।
एक प्लेटफॉर्म पर शहर का पूरा डेटा
गरुड़ जीआईएस आधारित डेटा एनालिटिक्स सेंटर है, जो नगरीय निकायों के शहरी और राजस्व संबंधी आंकड़ों को एक मंच पर लाकर उनका स्थानिक विश्लेषण करता है। इसके माध्यम से संपत्ति और राजस्व का मानचित्र आधारित विश्लेषण किया जा रहा है।
सिस्टम से अपंजीकृत और संभावित नई संपत्तियों की पहचान करने में मदद मिल रही है, जिससे नगरीय निकाय राजस्व बढ़ाने के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर सकते हैं।
अतिक्रमण से लेकर सीवरेज तक निगरानी
गरुड़ के जरिए जलापूर्ति और सीवरेज नेटवर्क, भूमि उपयोग, अतिक्रमण नियंत्रण, भवन अनुज्ञा और नगरीय अधोसंरचना की डिजिटल निगरानी को भी मजबूत किया गया है। उपलब्ध डेटा के आधार पर शहर की संपत्तियों और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का विश्लेषण कर योजनाओं और रखरखाव से जुड़े निर्णय लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button