मध्य प्रदेशराज्य
टाइगर ने किया हमला : युवक गंभीर रूप से घायल…. मच गया हड़कंप
दमोह,पन्ना lजिले के मोहन्द्रा क्षेत्र से टाइगर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पटिकला निवासी जेहर यादव (उम्र 40 वर्ष, पिता प्रताप यादव) पर जंगल में टाइगर ने हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि जेहर यादव अपनी भैंसों को खोजते हुए नदी किनारे पहुँचे थे। जैसे ही वे मुंह धोने के लिए झुके, पीछे से अचानक टाइगर ने उन पर हमला कर दिया। घटना में जेहर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उन्हें बचाया और तत्काल दमोह जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
वन विभाग और प्रशासन इस घटना की जांच में जुट गया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर दहशत का माहौल है।






