पिट्ठू बैग में रखा था एक लाख से ज्यादा का गांजा पुलिस ने दबोचा

पिट्ठू बैग में रखा था एक लाख से ज्यादा का गांजा पुलिस ने दबोचा
जबलपुर यश भारत। शहर एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से गांजा की तस्करी और बिक्री का गोरखधंधा जोर-जोर से चल रहा है। आए दिन पुलिस के द्वारा गांजा तस्करों की गिरफ्तारी भी की जा रही है बावजूद इसके इस गोरखधंधे में लगे लोग बाज नहीं आ रहे। इसी क्रम में मदन महल और क्राइम ब्रांच की टीम ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके पास भी 5 किलो से ज्यादा गांजा जप्त किया है जिसकी कीमत करीब ₹1 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।
थाना प्रभारी मदन महल श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि बीती रात क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नीले रंग का जींस पेंट एवं रेड ब्लेक कलर का अपर पहने है जो नीले रंग का पिठ्ठू बैग टांगे हुये मदनमहल रेल्वे स्टेशन के पास आकर किसी को अवैध मादक पदार्थ गांजा देने वाला है, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना मदन महल की संयुक्त टीम द्वारा मदन महल स्टेशन रोड रेल कोच रेस्टोरेंट के पास दबिश दी जहंा कुछ देर बाद मुखबिर के बताये हुलिये का युवक पिठ्ठू बैग टांगे हुये आते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम कपिल शर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी प्रेमसागर पुलिस चौकी के पीछे सिंधी केम्प बाबा टोला हनुमानताल बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पिठ्ठू बैग के अंदर खाकी कलर के 5 पैकेट, व एक एण्ड्रायड मोबाइल रखा मिला, पैकटों को खोलकर देखने पर सभी में अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया, तौल करने पर 05 किलो 266 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 5 हजार रूपये का होना पाया गया। आरोपी कपिल शर्मा के कब्जे से 05 किलो 266 ग्राम गांजा एवं रेडमी कम्पनी का एण्ड्रायड मोबाइल जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया के संबंध में पूछताछ की जा रही है।







