भोपाल

यशभारत ब्रेकिंग जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का किया स्वागत ..प्रदेश के पदाधिकारी मंत्री विधायक संसद मौजूद रहे

यशभारत ब्रेकिंग

जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का किया स्वागत

..प्रदेश के पदाधिकारी मंत्री विधायक संसद मौजूद रहे

यशभारत भोपाल। राजधानी में स्थित रविद्र भवन में भोपाल जिला बीजेपी अध्यक्ष रविन्द्र यति द्वारा शुक्रवार शाम को नवागत प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हेमंत खंडेलवाल के आते ही उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए गए। प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री हितानंद शर्मा , महापौर मालती राय, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, पूर्व सांसद आलोक संजर , जिलाध्यक्ष रविंद्र यति युवामोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय पाटीदार, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना जाचक, सीमा सिंग, महेंद्र यादव, पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता , नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी , मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा , विधायक भगवानदास सबनानी , विधायक रामेश्वर शर्मा , प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। महापौर मालती राय ने स्वागत उद्बोधन दिया।पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि हेमंत खंडेलवाल के मार्ग दर्शन में पार्टी आगे बढ़ेगी और मजबूत होगी। सभी कार्यकर्ता उनके साथ रहेंगे। इनको जो भी काम दिया जाता था उसको रात रात भर जगते हुए करते थे । हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने जो जीत हासिल की है उसके लिए हेमंत को बधाई देना चाहिए। आज प्रदेश अध्यक्ष के रूप में हमारे बीच हैं। हम श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को साकार कर रहे है। राम मंदिर बनाकर हमने सबसे बड़ा काम किया है। नरेंद्र मोदी सभी गरीबों का मान सम्मान किया है। 16 हजार आवास बनकर गरीबों को दिए। हम हेमंत जी के साथ मिलकर काम करेंगे। दक्षिण पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि संगठन परम है हेमंत खंडेलवाल का अभिनंदन करता हूं। हेमंत जी के साथ बड़े मिशन पर काम कर रहे हैं । मध्यप्रदेश के चप्पे चप्पे पर बीजेपी का फूल खिलाना हैं। 2028 , 29 तक के लिए हमें कार्य करना है। 1640 सीटों से अधिक पर काम करना है। हेमंत खंडेलवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत उद्बोधन के माध्यम से किया। उन्होंने कहा कि इस देश में कई दल है जो समाज परिवार का दल है। बीजेपी एक ऐसी पार्टी है तो कार्यताओं की है। जन संघ का गठन हुआ मुखर्जी और उपाध्याय जी ने एक एक कार्यकर्ता को जोड़ने का काम किया। आज हर जगह कार्यकर्ता है। उस समय कार्यकर्ता नहीं। थे। भोपाल में आपने पार्टी को मजबूत किया भोपाल की वजह से प्रदेश में पूरे प्रदेश में पार्टी को खड़ा किया। सैकड़ों की संख्याएं मुझे चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं मिलते थे उनकी वजह से ही मुझे जीता मिली। भोपाल मजबूत रहे भोपाल के कार्यकर्ताओं पर डबल जवाबदारी ही राष्ट्रीय और प्रदेश जिले के कार्यों की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button