जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दीपावली पर्व आज:-बाजार में चढ़ा दीपावली पर्व का रंग

फटाके,रंगोली,कपड़े,मिठाई,फूल की दुकानों में उमड़ रही भीड़,रात्रि में पूजन के बाद होगी आतिशबाजी

सिवनी यश भारत:-आज दीपावली पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। जिसको लेकर लोगो मे काफी उत्साह है।बाजार में त्योहार का रंग चढ़ गया है।महंगाई के बाद भी लोग विभिन्न सामग्रियों की खरीदी करने बाजार पहुंच रहे हैं।हिंदू धर्म का सबसे बड़ा दीपावली पर्व आज हैं।शाम को त्यौहार मनाने को लेकर मुख्यालय सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व की तैयारिया पूर्ण हो गई है।बाजार गुलजार हैं।आज गुरुवार को बाजार में ग्राहकों की भीड़ अधिक दिखाई दे रही है।इससे व्यापारी उत्साहित हैं।

दुकानों पर दिख रही रौनक:-

29 अक्टूबर धनतेरस से 5 दिवसीय पर्व प्रारंभ हो गया है।पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन रूप चौदस, आज तीसरे दिन महालक्ष्मी पूजा कल चौथे दिन पड़वा, गोवर्धन पूजा और पांचवें अंतिम दिन भाईदूज के साथ उत्सव का समापन होगा। बाजार में रंगरोगन, सजावटी वस्तुओं के साथ इलेक्ट्रानिक सामग्री की दुकानों पर रौनक दिखाई दे रही है।कोई तरह-तरह के कलर खरीद रहा है, कोई सजावटी वस्तुएं तो कोई इलेक्ट्रानिक सजावट का सामान ले रहा है।बाजार में रंगोली के रंगों की दुकानें भी सजी हैं।

 

महंगाई का नहीं दिख रहा असर:-

प्रकाश के इस पर्व पर महंगाई तो बढ़ी है लेकिन इसका असर बाजार में नहीं दिख रहा है।लोग पूरे उत्साह से अपने बजट के अनुसार खरीदी करने बाजार पहुंच रहे हैं।रंगोली, सजावटी वस्तुओं के अलावा कपड़ा, बर्तन और इलेक्ट्रानिक्स सामानों के दामों में 20 से 25 प्रतिशत तक की वृद्धि बताई जा रही है।इसके बावजूद भी लोग खरीदारी में जुटे हुए हैं।प्लास्टिक के फूलों की झालर, गुलदस्ते, कलात्मक मूर्तियां भी बाजार में उपलब्ध है।पिछले वर्ष के मुकाबले 60 से 70 रुपये तक इनके मूल्यों में वृद्धि देखी जा रही है।फिर भी घरों को सजाने के लिए लोग इन्हें ले रहे हैं।इलेक्ट्रानिक सजावट की सामग्री की मांग भी देखी जा रही है।वहीं आर्टीफीशियल तोरण, झालर, इलेक्ट्रानिक दीये के अलावा अन्य सजावटी समानों की दुकानो में भीड़ लगी है।

 

पटाखा बजार में लगी भीड़:-

रोशनी का त्योहार दीपावली आतिशबाजी के बिना अधूरा रहता है।इसी कारण पटाखा बजार में तरह तरह के फटाके दिखाई दे रहे है। मठ मंदिर के पास मैदान पर पटाखा बाजार सजा है।आगामी ग्यारस तिथि तक यहां पटाखा की दुकानें लगेंगी।दुकानदारों ने बताया है कि पिछले साल ही अपेक्षा इस साल विभन्न प्रकार के पटाखों के दाम में 20 प्रतिशत तक उछाल आया है।फिर भी अच्छी बिक्री हो रही है।

कपड़ा व्यापारी दिनेश नामदेव ने बताया की इस साल लोगों में पर्व को लेकर उत्साह है।कपड़ों की बिक्री अच्छी हो रही है।हर कोई अपने बजट के अनुसार कपड़े की खरीदी कर रहा है।

पटाखा विक्रेता दिनेश चौकसे ने बताया की मठ मंदिर मैदान में पटाखों की दुकाने सजी है।इस साल पटाखों के दाम में 15 से 20 प्रतिशत की महंगाई है।फिर भी इस वर्ष अच्छी बिक्री हो रही है। वहीं फूलों की दुकानों में भी काफी भीड़ नजर आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button