झमाझम बारिश ने खोली स्मार्ट दावों की पोल अनेक स्थानों पर जलभराव के नजारे तीन घंटे मै एक इंच से ज्यादा वर्षा

झमाझम बारिश ने खोली स्मार्ट दावों की पोल अनेक स्थानों पर जलभराव के नजारे तीन घंटे मै एक इंच से ज्यादा वर्षा
जबलपुर यश भारत। 16 जून से एक्टिव हुए मानसून के बाद शायद ही कोई दिन ऐसा बीता होगा जब बारिश ना हुई हो।भले ही बीती रात जहां रुक-रुक कर रिमझिम का दौर चलता रहा तो आज शुक्रवार की सुबह से भी पानी गिरने का सिलसिला जारी है और कुछ समय के लिए हुई तेज बारिश में ही नगर निगम के उन नेताओं के स्मार्ट दावों की पोल खोल कर रख दी है जो बारिश के पूर्व कह रहे थे कि इस बार शहर के नागरिकों को जल प्लावन की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। स्मार्ट सिटी का तमगा लगे शहर में जल भराव की समस्या आम बात है लाख कोशिशें के बाद भी इससे निजात मिलती दिखाई नहीं दे रही। बीते 24 घंटे में कल सुबह से लेकर आज सुबह 8:30 बजे तक मात्र 5.02 मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई थी जबकि 8:30 बजे से लेकर 11:30 के बीच ही एक इंच से ज्यादा वारिस दर्ज हुई है।आने वाली 24 घंटे में भी मौसम का मिजाज इसी तरह का बने रहने की संभावना स्थानीय मौसम कार्यालय की द्वारा दी गई है। यदि कि जिले के पड़ोसी जिलों की बात करें तो मंडला डिंडोरी कटनी सिवनी नरसिंहपुर से अच्छी बारिश के समाचार मिल रहे हैं। यहां रात भर में करीब 1 इंच से ज्यादा बारिश होने की जानकारी लगी है जबकि जबलपुर में पिछले 24 घंटे में सुबह 8:30 तक मात्र 5.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई थी।जबकि शुक्रवार की सुबह तक बारिश का कुल आंकड़ा 237.8 मिली मीटर पर पहुंच चुका था। जो दस इंच के करीब था। यदि आज सुबह की बारिश को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा अब 11 इंच की पार हो गया है। शुक्रवार 11:30 बजे तक कुल 267.6 मि मी वर्षा रिकार्ड की जा चुकी थी। मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री दर्द हुआ था जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 30.8 डिग्री रहा। शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री कम था वही पिछले 24 घंटे में 5.2 मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार 10 तारीख तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा और यह उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश में मानसून के एक्टिव होने के कारण हो रहा है।
कई जगह से आई पानी भरने की शिकायतें
जैसा की हर साल होता आया है की एक डेढ़ इंच पानी गिरने के बाद ही शहर में जगह-जगह जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है और यह आज भी हुआ सुबह के वक्त जब तेज बारिश हुई तो शहर के कई नाले ओवरफ्लो हो गए और पानी सड़क पर बहने लगा। इसके अलावा क्षेत्र की निचली बस्तियों के अलावा कोई कॉलोनीयों से भी पानी भरने की शिकायतें सामने आ रही हैं। चेरीलाल दमोह नाका शिव नगर रामनगर सिविक सेंटर आधारताल आदिवासी छात्रावास के पास रानीताल के आसपास अंडर ब्रिज आदि बच्चे पानी भरने की शिकायत है सामने आई हैं। कई स्थानों पर तो सड़क नहर सी नजर आने लगी थी जिसके कारण वाहन चालकों को परेशानी भी उठानी पड़ी।







