मध्य प्रदेशराज्य
बड़ी खबर : फर्जी चालान बनाने वाले अर्जीनवीस पर होगी एफआईआर : एडीएम ने लिखा पुलिस अधीक्षक को पत्र

दमोह। शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण हेतु प्रस्तुत किए गए आवेदन पत्रों में कूट रचित चालान लगाए जाने का मामला सामने आया है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट मीना मसराम ने इस गंभीर प्रकरण में संबंधित अर्जीनवीस के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह को पत्र लिखा है।
जानकारी के अनुसार, 14 शस्त्र लाइसेंसधारियों के पृथक-पृथक कथन दर्ज किए गए, जिनमें फर्जी चालान प्रस्तुत किए जाने की पुष्टि हुई है। जांच में कुल ₹72,500 के फर्जी चालान पाए गए हैं। यह मामला प्रशासन की सतर्कता से उजागर हुआ।







