मध्य प्रदेशराज्य
ऑटो ने 18 माह के बच्चे को कुचला : घटनास्थल पर हुई मौत,कोतवाली पुलिस जांच में जुटी

सिवनी यश भारत:-सिवनी के कोतवाली थाना अंतर्गत केजीएन कालोनी में दोपहर के समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ऑटो ने 18 माह के बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हड्डी गोदाम के केजीएन कालोनी में 18 वर्षीय बच्चा रोहान खान अपने घर के सामने खेल रहा था उसी समय एक ऑटो चालक ने लापरवाही पूर्वक बच्चे को रौंद दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्षियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी सूचना मिमने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम जे लिए भेजा है जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमे दिखाई दे रहा है कि बच्चा खेल रहा है और एक ऑटो मोड़ से गली के अंदर आ रहा है।
जहां ऑटो बच्चे को टक्कर मारने के बाद रौंदकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस ऑटो और ऑटो चालक की तलाश कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में मातम जा माहौल है। कोतवाली थाना प्रभारी किशोर बामनकर का कहना है कि सूचना मिली थी कि ऑटो से एक बच्चे की मौत हो गई है। फिलहाल मर्ग कायम कारक घटनाक्रम की जांच की जा रही है। और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर ऑटो व चालक को तलाश किया जा रहा है।







