भोपाल

अरेरा तिराहे पर पुलिस ने रोका किसानों का काफिला, सड़क पर डटे आंदोलनकारी

अरेरा तिराहे पर पुलिस ने रोका किसानों का काफिला, सड़क पर डटे आंदोलनकारी

– मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग

भोपाल, यश भारत । मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ‘किसान क्रांति पैदल यात्रा’ मंगलवार को भोपाल पहुंची। मंडीदीप स्थित कलियासोत नदी ब्रिज के पास बैरिकेडिंग पार कर किसान राजधानी में दाखिल हुए। मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे किसानों को अरेरा तिराहे पर पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद आंदोलनकारी वहीं सड़क पर बैठ गए। किसान अपने साथ सात दिन का राशन-पानी लेकर पहुंचे हैं। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। किसानों की प्रमुख मांग मूंग की पूरी उपज की सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार है। अरेरा तिराहे पर किसानों के रुकने के बाद पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा को देखते हुए आसपास के मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button