प्रधानमंत्री ने की मप्र में चलाए गए जल गंगा अभियान की प्रशंसा

प्रधानमंत्री ने की मप्र में चलाए गए जल गंगा अभियान की प्रशंसा
– मप्र सरकार की कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई निर्णय
भोपाल यशभारत। मप्र सरकार की कैबिनेट की बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान कई निर्णय लिए गए हैं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खंडवा में जल गंगा संवर्धन अभियान का सफलता पूर्वक समापन हुआ है। इस अभियान से जमीन का वाटर लेवल रिचार्ज होगा। पानी की कमी को दूर किया जा सकेगा। मप्र में जल गंगा अभियान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रशंसा की है। शुक्ल ने बताया कि १ जुलाई से 15 सितम्बर तक एक पेड़ मां के नाम चलया जाएगा। पर्यावरण की चुनौतियों का सामना पेड़ लगा कर किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉनक्लेव में 1674 करोड़ का निवेश हुआ है। 573 इकाइयों को भूमि आवंटन किया गया है। कई इकाइयों को वित्तीय सहायता दी गई है। कॉन्क्लेव में 30 हजार करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। सूरत में 15110 करोड़ के निवेश प्राप्त हुए है। शुक्ल ने बताया कि मूंग और उड़द की खरीदी का निर्णय लिया गया है। 6 जुलाई तक पंजीयन 7 जुलाई से पंजीयन किए जाएंगे। जिला विकास सलाहकार समिति का गठन 15 जुलाई तक करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी निर्णय लिए गए हैं
डिप्टी सीएम ने बताया कि यूनियन कार्बाइड के कचरे निष्पादन हो गया है। 4 जुलाई को लैपटॉप , साइकिल वितरण होगा जिसमें प्रभारी मंत्री , विधायक शामिल होंगे। क्षति ग्रस्त पुलों को चिन्हित किया गया है। 4672 करोड़ से 5 वर्ष में पुल निर्माण किया जाएगा। इन पुलों को राज्य सरकार बनाएगी। पिछड़ा विभाग के छात्रावास में मेस संचालन किया जाएगा। इसके लिए 31 करोड़ का आवंटन का प्रावधान किया गया है। शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रीय रक्षा विश्व विद्यालय के लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। तीन नए जिलों में नए अनुसूचित जाति ,जनजाति कार्यालय खुलेंगे। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में पद सृजित किए गए हैं।







