मध्य प्रदेशराज्य

ग्वालियर-चंबल अंचल के लिये रेल सेवा की बड़ी सौगात है ग्वालियर – बैंगलोर रेल,  ग्वालियर-चंबल अंचल उद्योग, रोजगार का नया हब बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश में एक वर्ष में रेलवे के क्षेत्र में 24 हजार करोड़ रूपए से अधिक के प्रोजेक्ट प्रारंभ : केन्द्रीय रेल मंत्री वैष्णव, ग्वालियर अब जुड़ रहा है दक्षिण से, नई रेल सेवा बड़ी सौगात – केन्द्रीय मंत्री  सिंधिया

 ग्वालियर l  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर-चंबल अंचल को भारत सरकार के माध्यम से एक बड़ी रेल सुविधा उपलब्ध हुई है। अंचल के लोग अब ग्वालियर से सीधे बैंगलोर रेल मार्ग से पहुँच सकेंगे। युवाओं के लिये यह विशेष तौर पर तोहफा है। साप्ताहिक ग्वालियर – बैंगलोर रेल सुविधा से आईटी के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे छात्र-छात्राओं को विशेष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को ग्वालियर से बैंगलोर के लिये प्रारंभ हो रही नई रेल सुविधा के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल जुड़कर यह बात कही।

– कार्यक्रम में केन्द्रीय रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव भी वर्चुअली जुड़े, ग्वालियर में आयोजित समारोह में केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि व रेलवे के अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय के माध्यम से मध्यप्रदेश को रेल सुविधाओं के क्षेत्र में अनेक सौगातें प्राप्त हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में विकास के कई आयाम प्राप्त हुए हैं। प्रदेश के लगभग 80 रेलवे स्टेशनों जिसमें ग्वालियर भी शामिल है, का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया के समय से ग्वालियर-अंचल को रेल सुविधाओं का जो सिलसिला प्रारंभ हुआ है, उसी कड़ी में आज ग्वालियर से बैंगलोर के लिये नई रेल सुविधा मिली है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से ग्वालियर-चंबल अंचल में रोजगार, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में ग्वालियर-चंबल संभाग उद्योग और रोजगार का नया हब बनेगा। युवाओं को उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। ग्वालियर और मालवा अंचल को रेल सुविधा, हवाई सुविधा के माध्यम से भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ग्वालियर को नई रेल सुविधा की सौगात देने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button