जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

लोकायुक्त जबलपुर ने पटवारी को ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Lokayukta Jabalpur caught Patwari red handed taking bribe of ₹3,000

लोकायुक्त जबलपुर ने पटवारी को ₹3,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

 

जबलपुर, 26 जून 2025 – पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देशों के तहत, लोकायुक्त जबलपुर इकाई ने आज एक पटवारी को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी आशीष कुमार गुप्ता (25) है, जो हल्का नंबर एक, पथरिया, तहसील शहपुरा, जिला जबलपुर में पदस्थ है।

शिकायतकर्ता सोबरन लोधी (37), निवासी ग्राम पथरिया, ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उनकी पैतृक जमीन के सीमांकन की कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं थे। पटवारी आशीष गुप्ता ने दोबारा सीमांकन के लिए उनसे ₹6,000 की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद, लोकायुक्त की टीम ने आज दिनांक 26 जून 2025 को कंपोजिट शराब दुकान के सामने, तीन पत्ती, पुराना बस स्टैंड जबलपुर में पटवारी आशीष कुमार गुप्ता को ₹3,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में ट्रेप दल में निरीक्षक कमल सिंह उईके, निरीक्षक शशिकला मस्कुले, उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय और लोकायुक्त जबलपुर का दल शामिल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button