उपमन्यु त्रिवेदी बने कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल भोपाल के अध्यक्ष

उपमन्यु त्रिवेदी बने कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल भोपाल के अध्यक्ष
भोपाल । राजधानी भोपाल में आयोजित कान्यकुब्ज ब्राह्मण मंडल के चुनाव में उपमन्यु त्रिवेदी को अगले 3 वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही अनिल बाजपेई उपाध्यक्ष, हेमंत तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, सुरेंद्र तिवारी, भीम शंकर पांडे एवं यनमिश्रा उपाध्यक्ष, रविंद्र तिवारी महामंत्री, इंदिरा शुक्ला, उमाकांत मिश्रा, कांग्रेस त्रिवेदी एवं अनिल त्रिपाठी मंत्री, के.पी. चौबे कोषाध्यक्ष, और सरोजिनी दुबे, मुकेश अवस्थी उपमंत्री चुने गए हैं। समाज के सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंडल द्वारा प्रकाशित विशेष वैवाहिक पत्रिका में लगभग 2,000 लड़के-लड़कियों के नाम दर्ज होते हैं। यह देश में अपनी तरह की एकमात्र पत्रिका है, जो सालाना लगभग 400 विवाह संबंधों में सहायक बनती है
समाज के लोगों ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन के विकास में सहकार्य का संकल्प लिया।







