जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
आज से शासकीय विद्यालयों के नया सत्र आरम्भ, छात्रों का शिक्षकों टीका लगाकर किया स्वागत

भोपाल । राजधानी भोपाल में आज से शासकीय विद्यालय का शिक्षा सत्र शुरु होगया है। विद्यालय पहन जाने पर छात्रों का स्वागत शिक्षकों के द्वारा टीका लगाकर किया गया। वहीं छात्र भी प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं।
मध्यप्रदेश में आज से वर्ष 2025=26 का नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया । जिसके चलते राजधानी में आज बच्चों में अच्छा खास उत्साह देखा गया क्यों कि पिछले शिक्षा सत्र की परीक्षा के बाद अप्रैल माह से अवकाश चल रहे थे। भोपाल समेत प्रदेश भर में डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद आज से सभी सरकारी स्कूल खुल रहे हैं। हालांकि तेज गर्मी के चलते कुछ निजी स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। स्कूलों ने भीषण गर्मी के चलते पलकों को मैसेज भेजकर 23 जून से खोलने की बात कही है। इन स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।







