जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
ब्रेकिंग न्यूज़: जबलपुर के पनागर में झुरझुरु नदी में डूबे युवक का शव मिला

जबलपुर, जिले के पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत झुरझुरु नदी में कल शाम नहाने के दौरान डूबे एक युवक का शव आज सुबह नदी में उतराता हुआ मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नदी से बाहर निकाला।
मृतक की पहचान सुनील दाहिया (निवासी सिद्धनगर, मानेगांव) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुनील कल शाम अपने दो दोस्तों के साथ झुरझुरु नदी में नहाने गया था, तभी यह हादसा हुआ। सुनील मजदूरी का काम करता था।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।







