बिहार का युवक जबलपुर स्टेशन में भटकते हुए मिला, जीआरपी कर्मी ने दिया मानवता का परिचय, घर में रखकर परिजनों को दी सूचना

जबलपुर यशभारत। बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला एक 19 वर्षीय युवक मुंबई में कहीं पर काम करता था वह गत दिवस कल्याण स्टेशन से किसी ट्रेन में सवार होकर बिहार जाने के लिए निकला हुआ था जिसने रास्ते में ट्रेन बदल दी और वह भटकते हुए जबलपुर स्टेशन पहुंचा। जहां पर 2 दिन तक स्टेशन में इधर-उधर घूमता रहा। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात जीआरपी के राज बब्बर यादव को उक्त घूमते हुए मिला जिससे पूछताछ करने पर वह कुछ भी नहीं बोल पा रहाथा। बाद में उसे सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी कर्मी द्वारा अपने घर लाया गया जहां पर उसको नहला कर साफ कपड़े पहनने के लिए दिए गए। इसके बाद उसने उसे जानकारियां जीआरपी को दी जिसके आधार पर जीआरपी ने गूगल से सर्च करने के बाद उसके ग्राम के सरपंच को इस मामले की जानकारी दी गई इसके बाद परिजनों को जानकारी लगते ही वह जबलपुर पहुंचे जहां पर जीआरपी ने प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा जीआरपी के इस कार्य की काफी सराहना की।







